दिल्ली में चोरों का दुस्साहस: थाने के पास से फॉर्च्यूनर चोरी, 4 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में थाने से कुछ ही दूरी पर चार दिन पहले एक हाईटेक फॉर्च्यूनर कार चोरी ...और पढ़ें
-1790918310174_m.webp)
फॉर्च्यूनर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। AI जनरेटेड
HighLights
राजौरी गार्डन में थाने से कुछ दूरी पर फॉर्च्यूनर चोरी।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, चोर क्रेटा कार से आए थे।
चार दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में राजौरी गार्डन थाने से कुछ सौ मीटर की दूरी पर चार दिन पहले चोरी हुई हाईटेक सुरक्षा उपकरण से लैस फॉर्च्यूनर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
फॉर्च्यूनर चोरी कर फरार
काली क्रेटा कार से पहुंचे चोर चंद मिनट में फॉर्च्यूनर चोरी कर फरार हो गए थे। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पर घटना के चार दिन बाद भी पुलिस न तो चोरी की गई फार्च्यूनर बरामद हुई है और न चोरों के बारे में कोई सुराग जुटा पाई है।
बताया कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां से राजौरी गार्डन थाना करीब 300 मीटर और पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ का कार्यालय करीब 600 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।
चंद मिनटों में वारदात
घटना के बाद से इलाके में वाहन चोरी की रोकथाम को लेकर पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रसारित हो रहे सीसीटीवी फुटेज में पता चलता है कि चोरी को तड़क चार बजे अंजाम दिया गया था। इसमें काली क्रेटा से पहुंचे कुछ लोगों ने सफेद रंग की फॉर्च्यूनर एसयूवी को निशाना बनाया और कुछ ही मिनट में उसे चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्राप्त फुटेज के आधार पर चोरो के एंट्री एग्जिट रूट की जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
