विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PHOTOS: सर्दी की पहली बारिश से दिल्ली में भीषण जाम, सड़कों पर भरा पानी; ऑफिस वालों की बढ़ी टेंशन

Published: Fri, 23 Jan 2026 11:32 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। राजधानी दिल्ली में सुबह की बारिश ...और पढ़ें

HighLights

  1. तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश

  2. बारिश से सड़कों पर पानी भरा, लगा भीषण जाम

  3. ऑफिस जाने वालों को आवागमन में हुई परेशानी

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Today दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आज शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से दिल्ली और एनसीआर के जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह बारिश होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे कई मार्गों पर जाम लगा हुआ है।

दिल्ली मौसम स्टेशन (Weather Stations)
स्टेशन (Station) मान 1 (Value 1) मान 2 (Value 2)
सफदरजंग 001.3 008.6
पालम 001.3 012.6
लोदी रोड 001.6 011.8
रिज 001.8 011.4
आयानगर 001.7 009.0
पीतमपुरा 000.0 009.0
पूसा    
मयूर विहार 001.0 004.0
नजफगढ़    
जनकपुरी 001.5 012.5

नोट: दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश को एमएम में दर्शाया गया है।

दिल्ली में बारिश के बीच लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर जाम लग गया है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.12.51

दिल्ली में लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर लगा जाम। जागरण

गुरुग्राम में गुरुवार रात से चली तेज हवाओं के बाद शुक्रवार सुबह से ही झमाझम वर्षा शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और प्रदूषण से भी आंशिक राहत मिली।
WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.17.49दिल्ली में बारिश के बीच गुजरते वाहन। जागरण 

आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बारिश की तस्वीरें आ रही हैं। वहीं, एनएच-9 पर अक्षरधाम के पास बारिश के दौरान वाहन गुजरते दिखे।

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए तैयार कर्तव्य पथ पर मौजूद लोग बारिश में भीग गए हैं।
 
WhatsApp Image 2026-01-23 at 09.39.13
कर्तव्य पथ पर वर्षा में भीगते दर्शक। ध्रुव कुमार
WhatsApp Image 2026-01-23 at 10.40.52 (1)
एनएच-9 पर बारिश के बीच गुजरते वाहन। जागरण

वहीं, गुरुग्राम के साइबर सिटी में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया है। 
WhatsApp Image 2026-01-23 at 10.59.11
गुरुग्राम में सड़कों पर भरा पानी। जागरण

गुरुग्राम में आज सुबह से अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश होने से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को ऑफिस पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है।
WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.06.43
गुरुग्राम में सड़क पर भरा बारिश का पानी। जागरण
 
हापुड़ जिले में शुक्रवार की सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण मौसम में बदलाव हो गया है। इससे सर्दी बढ़ गई है। वहीं, मौसम में बदलाव एवं वर्षा से फसलों को फायदा होगा।
 
WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.12.22