विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की प्रदर्शनी पर क्यों मचा बवाल? तस्वीरें हटाने के बाद बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:49 PM (IST)

बीकानेर हाउस ने प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर अपना पक्ष रखा है। सोसाइटी ...और पढ़ें

बीकानेर हाउस का आया स्पष्टीकरण

बीकानेर हाउस का आया स्पष्टीकरण

HighLights

  1. रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से कुछ तस्वीरें हटाई गईं।

  2. बीकानेर हाउस ने नीति के अनुरूप न होने का कारण बताया।

  3. हटाए गए चित्रों पर राजनीतिक विवाद गहराया हुआ है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बीकानेर हाउस में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से कुछ तस्वीरें हटाए जाने के मामले में बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने अपना पक्ष रखा है।

सोसाइटी ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शनी में शामिल कुछ तस्वीरें उसकी निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं थीं। इसी आधार पर संबंधित तस्वीरों को हटाने का अनुरोध किया गया था। वहीं, नीति के अनुरूप पाई गई तस्वीरों का प्रदर्शन अब भी जारी है।

बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि बीकानेर हाउस कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान है। यहां आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों के लिए बीकानेर हाउस प्रबंधन समिति की नीति का अनुपालन करना आवश्यक है।

...इसलिए हटवाईं तस्वीरें

सोसाइटी के अनुसार, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी के एक हिस्से के रूप में प्रदर्शित कुछ तस्वीरें निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं पाई गईं। इसलिए उन्हें हटाने का अनुरोध किया गया।

हालांकि, सोसाइटी ने अपने वक्तव्य में संबंधित तस्वीरों की विषयवस्तु या उन्हें नीति के विरुद्ध मानने के विशिष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाए जाने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

यह मामला तब सामने आया जब 21 अक्टूबर से लगी रेहान की फोटो प्रदर्शनी में से कुछ तस्वीरों को हटाया गया जिसके बाद से राजनीतिक विवाद गहरा रहा है। वह तस्वीर सीजेपी के आंदोलन के दौरान से संबंधित थी।