Rahat Indori Death News: राहत इंदौरी की मौत पर कुमार विश्वास का ट्वीट- ज़िंदादिल हमसफ़र हाथ छुड़ा कर चला गया
कुमार विश्वास ने ट्वीट किया हे ईश्वर! बेहद दुखद! इतनी बेबाक जिंदगी और ऐसा तारंगित शब्द-सागर इतनी खामोशी से विदा होगा कभी नहीं सोचा था।
By Edited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 09:55 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 09:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मशहूर शायर राहत इंदौरी ने कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद मंगलवार को दुनिया को अलविंदा कह दिया। इस पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, हे ईश्वर! बेहद दुखद! इतनी बेबाक जिंदगी और ऐसा तारंगित शब्द-सागर इतनी खामोशी से विदा होगा, कभी नहीं सोचा था। शायरी के मेरे सफर और काव्य-जीवन के ठहाकेदार किस्सों का एक बेहद जिंदादिल हमसफर हाथ छुड़ाकर चला गया। उन्होंने राहत इंदौरी की शायरी लिखकर उनको श्रद्धांजलि दी। कुमार विश्वास ने बताया कि राहत इंदौरी एक ऐसे शायर थे जिनके शेर हमारे दादा की पीढ़ी से लेकर आज की युवा पीढ़ी तक को जोड़ते हैं। उनका जाना साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें