Move to Jagran APP

धरने से पूर्वी निगम में कामकाज प्रभावित

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली पूर्वी नगर निगम में कर्मचारियों के प्रतिदिन दो घंटे के धरने मे

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:49 PM (IST)
धरने से पूर्वी निगम में कामकाज प्रभावित
धरने से पूर्वी निगम में कामकाज प्रभावित

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी नगर निगम में कर्मचारियों के प्रतिदिन दो घंटे के धरने में बैठ जाने की वजह से कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। 15 दिन से कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसकी वजह से पटपड़गंज स्थित निगम के मुख्यालय और शाहदरा उत्तरी व दक्षिणी जोन में परेशानी बढ़ गई है। यहां पहुंचे लोगों का काम तक नहीं हो पा रहा है। उधर, निगम प्रशासन फंड न होने का हवाला देकर वेतन देने पर हाथ खड़े कर रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार पर एक हजार रुपये का बकाया है। यह बकाया रकम मिल जाए तो सभी कर्मचारियों को वेतन समय से मिलने लगेगा। हाल ही में दिल्ली सरकार ने 94 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे एक माह का वेतन कर्मचारियों को जारी किया जा रहा है।

loksabha election banner

सोमवार को भी मुख्यालय और दोनों जोन में कर्मचारियों ने दो घंटे के लिए काम बंद कर दिया। दिन में 11 बजे से एक बजे तक यह प्रदर्शन चल रहा है, जब लोगों की भीड़ अधिक होती है। कन्फेडरेशन ऑफ एमसीसी एंप्लाई यूनियन के समन्वयक एपी खान ने कहा कि निगम को इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए। पूर्वी निगम का वेतन पर प्रति माह करीब 130 करोड़ रुपये का खर्चा है। 25 से 30 करोड़ रुपये पेंशन में जाते हैं। निगम प्रशासन सबसे पहले पूरे साल के वेतन और पेंशन की व्यवस्था करे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में महापौर निर्मल जैन और निगमायुक्त डॉ. दिलराज कौर से बातचीत भी हुई है, लेकिन उनकी तरफ से कोई आश्वासन तक नहीं दिया गया है। इसलिए प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में निगम के अब इंजीनियर भी शामिल होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारी भी वेतन न मिलने से परेशान हैं। इस वजह से उनका भी मौन समर्थन इन कर्मचारियों को मिल रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि समस्या का जल्द निवारण न हुआ तो वे सड़कों पर भी उतर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.