अदनान सामी को भारतीय नागरिकता देने का विरोध, जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन
पाकिस्तानी कलाकार अदनान सामी को भारत की नागरिकता देने का विरोध शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय नागरिकता देने के विरोध में हिंदुस्तान निर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी कलाकार अदनान सामी को भारत की नागरिकता देने का विरोध शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय नागरिकता देने के विरोध में हिंदुस्तान निर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अदनान के पोस्टर भी जलाए। इस अवसर पर हिंदुस्तान निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार को देश को यह बताना चाहिए कि ऐसा कौन से कारण उत्पन्न हो गए कि पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय नागरिकता देनी पड़ी।
शैलेंद्र जैन के मुताबिक जो पाकिस्तान अपने देश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा तक नहीं करता है। ऐसे पाकिस्तानी वायुसेना के पूर्व अफसर के पुत्र अदनान सामी को भारतीय नागरिकता क्यों दी गई है। हिंदुस्तान निर्माण दल ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए अदनान की भारतीय नागरिकता को रद्द करने की मांग की है।