प्रियंका गांधी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा बीते छह दिनों
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 06:29 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा डेंगू होने के कारण बीते छह दिनों से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अब उन्हें बुखार नहीं है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। तेज बुखार के कारण 23 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। अस्पताल प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उनकी जांच रिपोर्ट में सुधार हो रहा है। वह अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें