विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आज के पल को खुलकर जी लीजिए', IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी; गर्ल स्टूडेंट्स को लेकर पूछा सवाल

Published: Sat, 08 Aug 2026 12:10 PM (IST)

पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया, उन्हें वर्तमान का आनंद लेने और ...और पढ़ें

HighLights

  1. पीएम मोदी IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि।

  2. छात्रों को वर्तमान का आनंद लेने और सपनों को पूरा करने की प्रेरणा।

  3. IIT सोनीपत में 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, 'यहां आना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव।' इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को सम्मानित भी किया।

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, 'यह आपकी नई यात्रा शुरू हो रही है और यह यात्रा उत्साह और जुनून से जुड़ी है। पीएम मोदी ने कहा, 'हर छात्र के मन में आने वाले कल का सवाल है और हर किसी का अलग सपना है। आप कॉलेज से सिर्फ डिग्री ही नहीं सपने लेकर निकल रहे हैं।'

गर्ल स्टूडेंट्स को लेकर पूछा सवाल

पीएम मोदी ने कहा, 'कई स्टूडेंट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल मिले हैं। मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'अगर इनमें कुछ और लड़कियां होतीं तो और भी अच्छा होता।' उन्होंने सॉरी कहते हुए पूछा, सिर्फ एक या दो ही क्यों? और भी होनी चाहिए थीं।'

हर पीढ़ी का राष्ट्रीय दायित्व

पीएम मोदी ने कहा, हर पीढ़ी का राष्ट्रीय दायित्व होता है। विकसित भारत में आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, कैंपस और कैंपस के बाहर के जीवन में बहुत अंतर होता है। उन्होंने छात्रों से कहा, 'आज के इस पल को खुलकर जी लीजिए।'

युवाओं ने स्टार्टअप को दी ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बिना सोचे समझें, कुछ भी स्वीकार न करें। सिर्फ सवाल न पूछे, उनका जवाब भी खोजें। युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा। युवाओं ने भारत के स्टार्टअप को नई ताकत दी है।

यह भी पढ़ें- 'काश! वे तानाशाह होते', पीएम मोदी के समर्थन में सामने आई रुपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल


उन्होंने कहा, 'देश के लिए बहुत कुछ करने का वक्त है। हर युवा को हमेशा सीखने की ललक बनाए रखनी चाहिए।'