दिल्ली के 100 अधिकारिियों की सूची तैयार, इनमें कुछ भ्रष्ट तो कुछ ईमानदार
आप सरकार ने ईमानदार और भ्रष्ट अधिकारियों की सूची सभी विभाग प्रमुखों से तलब की है। इसमें अयोग्य अफसरों के नाम भी शामिल करने को कहा गया है। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से एक सौ से अधिक अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को
नई दिल्ली। आप सरकार ने ईमानदार और भ्रष्ट अधिकारियों की सूची सभी विभाग प्रमुखों से तलब की है। इसमें अयोग्य अफसरों के नाम भी शामिल करने को कहा गया है। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से एक सौ से अधिक अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।
इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ समय पहले दिल्ली सरकार को पत्र भेजा था। सर्विसेज विभाग के डिप्टी कमिश्नर मुकेश कुमार शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर भ्रष्ट और ईमानदार दानिक्स अफसरों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी है।
यह कवायद केंद्र सरकार के नियम के तहत ही की जा रही है, जिसमें भ्रष्ट और अयोग्य दानिक्स अफसरों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की बात की गई है। सरकार की ओर से बनाई जा रही सूची में जिन दानिक्स अधिकारियों को शामिल किया गया है, उनमें से कई ने अपनी नौकरी के 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
सरकार की ओर से तैयार की जा रही अधिकारियों की सूची में उनका अब तक का कार्यकाल बेदाग रहा है या नहीं इस पर खासा जोर दिया जा रहा है। हालांकि पहले भी इस तरह की कवायद की जाती रही है, लेकिन शीला दीक्षित सरकार ने इसे कभी गंभीरता से लागू नहीं किया।
इस सूची में अमूमन वे सभी अधिकारी भी आ गए हैं, जिनका प्रमोशन दानिक्स अफसर से आइएएस कैडर में हो चुका है। भविष्य में सरकार इसी आधार पर इन अफसरों को नियुक्त करेगी। इस तरह मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले दानिक्स अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियों से भी वंचित रखा जा सकता ह