Move to Jagran APP

प्रकाश जावडेकर करेंगे अरावली का दौरा, हरियाणा के मंत्री भी रहेंगे साथ

हरियाणा की अरावली पहाड़ियों के सरंक्षण एवं संर्वधन के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर आज फिरोजपुर झिरका में आएंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 09:09 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 02:10 PM (IST)
प्रकाश जावडेकर करेंगे अरावली का दौरा, हरियाणा के मंत्री भी रहेंगे साथ

गुड़गांव (जेएनएन)। हरियाणा की अरावली पहाड़ियों के सरंक्षण एवं संर्वधन के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर आज फिरोजपुर झिरका में आएंगे।

loksabha election banner

यहां के शिवमंदिर पर यह प्रतिनिधिमंडल आएगा और यहां अरावली का जायजा लेगा। यह प्रतिनिधीमंडल करीब एक घंटे तक शिव मंदिर में रहेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा प्रदेश के वन एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह एवं वन विग के केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कई अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

हरियाणा की अरावली पहाड़ियों पर होगा केंद्र सरकार का पहरा

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने केे लिए एक दिन पहले उपायुक्त मनीराम शर्मा, एसपी दीपक गहलावत ने शिवमंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया था।

वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पहाडियों के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से चिंतित है। इसी के चलते केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर केंद्र एवं प्रदेश के वन एवं पर्यावरण से जुडे़ काफी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेवात में स्थापित अरावली की श्रृंखला का मुआयना करेंगे।

एक नजर शिव मंदिर पर

शिवमंदिर पर एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे बांध का निरीक्षण करने के साथ-साथ उन्होंने वन विभाग की नर्सरी को भी देखा जहां पर वन विभाग द्वारा अरावली में हरियाली स्थापित करने के लिए पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

अरावली के बारे में

अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1727 मी.) है, जो माउंट आबू में है।

अरावली पर्वत श्रंखला की कुल लम्बाई गुजरात से दिल्ली तक 692 किलीमीटर है, अरावली पर्वत श्रंखला का लगभग 80 % विस्तार राजस्थान में है, दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन रायशेला पहाड़ी पर बना हुआ है जो अरावली का की भाग है, अरावली की औसत ऊंचाई 930 मीटर है तथा अरावली के दक्षिण की ऊंचाई व चौड़ाई सर्वाधिक है, अरावली या अर्वली उत्तर भारतीय पर्वतमाला है।

राजस्थान राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्र से गुज़रती 550 किलोमीटर लम्बी इस पर्वतमाला की कुछ चट्टानी पहाड़ियाँ दिल्ली के दक्षिण हिस्से तक चली गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.