विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली चोरी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 JE और 20 कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:07 PM (IST)

नोएडा के हरनंदी डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा हुआ है, जिसमें तीन अवर अभियंताओं सहित 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोएडा में बिजली चोरी का सिंडीकेट पकड़ा गया। फोटो: आका

नोएडा में बिजली चोरी का सिंडीकेट पकड़ा गया। फोटो: आका

HighLights

  1. हरनंदी डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी

  2. तीन अवर अभियंताओं समेत 23 लोगों पर मुकदमा

  3. 13,000 अवैध कनेक्शनों से करोड़ों की बिजली चोरी

जागरण संवाददाता, नोएडा। हरनंदी के डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली चोरी करने के मामले में विद्युत निगम के तीन अवर अभियंता (जेई) समेत 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा जेई अनुज कुमार की शिकायत पर सेक्टर-63 थाना में दर्ज हुआ है।

डूुब क्षेत्र में बिजली चोरी में सरकारी तंत्र और बिजली माफिया के गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ है। अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से स्थानीय ठेकेदारों ने समानांतर नेटवर्क खड़ा कर रखा था।

इस सिंडिकेट में मुख्य रूप से अवैध कनेक्शन बेचने वाले ठेकेदार और बिचौलिए सक्रिय थे। डूब क्षेत्र की छिजारसी, चोटपुर और पर्थला की कॉलोनियों में अवैध लाइन बिछाकर वसूली का खेल चल रहा था।

सिंडिकेट ने एक ही वैध व कृषि कनेक्शन के नाम पर कॉलोनियों को जोड़ रखा था। पर्थला और छिजारसी में महज 200 किलोवाट का एक कनेक्शन लेकर उससे 150 से अधिक घरों में अवैध रूप से बिजली बेची जा रही थी।

उपभोक्ता से नया कनेक्शन देने के नाम पर पहले 25 से 30 हजार रुपये ऐंठे जाते थे। निजी मीटर लगाकर 10 से 11 रुपये प्रति यूनिट की दर से मोटी रकम वसूली जाती थी। छिजारसी और चोटपुर में 13000 अवैध कनेक्शनों का मामला सामने आया।

हर महीने 1.5 से 1.8 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो रही थी। इन कॉलोनियों में ठेकेदारों ने खुद की लाइन डालकर 11 केवी से जोडा और कॉलोनियों बिजली दी गई।

इन अधिकारी और कर्मचारियों पर केस

  • अवर अभियंता शशि भूषण
  • राजीव शर्मा
  • नितिन अरोडा
  • चित्रांस गुप्ता (टीजी-2)
  • लाइनमैन आरिफ
  • घनश्याम
  • सर्वेश
  • अजीत
  • बबी शर्मा
  • देवेंद्र कुमार

यह हैं ठेकेदार और बिचौलिए

  • चोटपुर निवासी मनोज उपाध्याय
  • नुरूल हसन
  • कैलाश यादव
  • छिजारसी कालोनी निवासी मुन्नी नूरानी
  • बब्बन सिंह
  • हंसमुख
  • आम्बेडकर सिटी निवासी बन्नी यादव
  • बिजेंद्र यादव
  • बालाजी एन्क्लेव निवासी शिवकुमार
  • सोनू यादव निवासी गढी
  • राहुल यादव निवासी बलवंत नगर
  • सूरज कुमार निवासी ग्रीन पार्क काॅलोनी

यह भी पढ़ें- 11kV अंडरग्राउंड केबल कटने से नोएडा में इंडस्ट्रियल ब्रेकडाउन, 1500 फैक्ट्रियां ठप; करोड़ों का उत्पादन प्रभावित