Move to Jagran APP

बंगाल में राजनीतिक हत्या के विरोध में सड़क पर भाजपा

फोटो 201 व 202 गुस्सा - तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन -

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:21 PM (IST)
बंगाल में राजनीतिक हत्या के 
विरोध में सड़क पर भाजपा
बंगाल में राजनीतिक हत्या के विरोध में सड़क पर भाजपा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में दिल्ली के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एक सप्ताह तक रोजाना प्रदर्शन कर कार्यकर्ता बंगाल में हो रहे सियासी हमले के खिलाफ रोष जताएंगे।

loksabha election banner

सोमवार सुबह कार्यकर्ता तीन मूर्ति चौक पर इकट्ठे हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए नार्थ एवेन्यू स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय की तरफ रोष मार्च निकाला। पुलिस ने उन्हें तृणमूल काग्रेस के कार्यालय के बाहर रोक दिया तो कार्यकर्ताओं ने वहां खूब नारेबाजी की। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में हिटलर की पर्याय बन गई हैं। उनके शासन में विपक्ष के लिए कोई स्थान नहीं है। भारत का संविधान धर्म निरपेक्षता की बात करता है पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपना राजनीतिक हित साधने के लिए धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देती हैं। उनके शासन में लड़ाई नक्सलवाद से नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद से हो रही है। जो कुछ बंगाल में चल रहा है वह केरल में हुई हिंसा की पुनरावृत्ति है।

सांसद रूपा गागुली ने कहा कि यदि किसी गाव से तृणमूल काग्रेस के स्थान पर किसी और दल को समर्थन मिलता है तो उस गाव को सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है। सत्ताधारी पार्टी के नेता वहा हिंसा करते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। सासद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री अपने पूर्ववर्ती मा‌र्क्सवादी शासन के पदचिन्हों पर चल रही हैं। प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता ने कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर चलाये जा रहे दमन चक्र से दिल्ली के कार्यकर्ताओं में दुख व नाराजगी है।

प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा के महामंत्री मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री सतेंद्र सिंह, विक्रम बिधूड़ी और शोभा उपाध्याय, महरौली जिला अध्यक्ष आजाद सिंह एवं दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष रोहताश कुमार, वीरेंद्र बब्बर, सत्यनारायण गौतम सहित बड़ी संख्या में दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.