‘भजन क्लबिंग’ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने बजाई मंजीरा-ढपली, पं. दीनदयाल जयंती पर कुछ ऐसे गुजारी शाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दिल्ली में 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मंच ...और पढ़ें
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में शामिल हुए।
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दिल्ली में आयोजन।
पीएम ने मंजीरा बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में भाग लिया। इस विशेष आयोजन में पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा से भर गया।
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मंच पर प्रस्तुत किए जा रहे भजनों में तल्लीन नजर आए। उन्होंने न केवल तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद मंजीरा और ढपली बजाकर भक्ति संगीत का आनंद लिया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो फुटेज में प्रधानमंत्री को भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर युवाओं और कलाकारों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करते देखा गया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi attends 'Bhajan Clubbing' at Deen Dayal Upadhyaya Park in Delhi, on the occasion of Bharatiya Jana Sangh leader Pandit Deendayal Upadhyaya's birth anniversary.
— ANI (@ANI) September 25, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/cSMCyrfIKg
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा भी उपस्थित थे। 'भजन क्लबिंग' का यह प्रयोग युवाओं को भारतीय भक्ति परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से आधुनिक स्वरूप में जोड़ने की दिशा में एक अनूठी पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस आयोजन ने दर्शाया कि किस प्रकार परंपरा और आधुनिकता का संगम नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का संचार कर सकता है।
