Move to Jagran APP

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में शादी का झांसा देकर सिविल डिफेंस की महिलाकर्मी से दुुष्कर्म

महिला सिविल डिफेंस वालंटियर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने साथ काम करने वाले एक वालंटियर पर ही आरोप लगाया है।पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसका एक अश्लील वीडियो बनाया और उससे उसे ब्लैकमेल करने लगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 04:57 PM (IST)
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में शादी का झांसा देकर सिविल डिफेंस की महिलाकर्मी से दुुष्कर्म
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में शादी का झांसा देकर सिविल डिफेंस वालंटियर की महिलाकर्मी से दुुष्कर्म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक महिला सिविल डिफेंस वालंटियर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने साथ काम करने वाले एक वालंटियर पर ही आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसका एक अश्लील वीडियो बनाया और उससे उसे ब्लैकमेल करने लगा। 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर सोमवार रात को पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही आरोपित रवि अपने घर से फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ मयूर विहार इलाके में रहती है। पीड़िता सिविल डिफेंस वालंटियर है, उनके कार्यालय में रवि नाम का एक सिविल डिफेंस वालंटियर है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उससे पहले दोस्ती की फिर शादी का वादा किया। गत वर्ष मई में वह उसे एक बहाने से पांडव नगर के एक मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उससे कहा कि वह जल्दी उससे शादी कर लेगा। आरोपित वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

लूट का विरोध करने पर युवक से ब्लेड से हमला

वहीं, वेलकम इलाके में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। बदमाश युवक से 1500 रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के वक्त पीडि़त काम पर से घर लौट रहा था, रास्ते में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल हालत में इरशाद को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार इरशाद अपने परिवार के साथ कबीर नगर में रहते हैं। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।

सोमवार शाम चार बजे वह मौजपुर से कबीर अपने घर जा रहे थे। जब वह बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तभी पीछे से तीन बदमाश आए और उन्हें पकड़ लिया। बदमाश उनसे लूटपाट करने लगे, पीडि़त ने विरोध किया तो एक बदताश ने उनके सिर पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये निकाले और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की जनता कालोनी के रहने वाले शाहनवाज,सलमान व नदीम के रूप में की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.