विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत की फैक्ट्रियों में लगी आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:39 AM (IST)

पीरागढ़ी चौक के पास ज्वालापुरी में एक बहुमंजिला इमारत की फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने पांच ...और पढ़ें

Fire news
Fire news

HighLights

  1. पीरागढ़ी चौक के पास फैक्ट्रियों में लगी आग।

  2. दमकल की आठ गाड़ियों ने पांच घंटे में बुझाई आग।

  3. बेसमेंट से दूसरी मंजिल तक फैली आग, कोई हताहत नहीं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ज्वालापुरी क्षेत्र में पीरागढ़ी चौक के पास मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में चल रही फैक्ट्रियों में आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह 5:40 बजे सूचना मिली।

बेसमेंट में रबर मैट, भूतल पर हेलमेट और पहली व दूसरी मंजिल पर जूते व शॉल बनाने वाली फैक्ट्रियों में आग फैली थी।

दमकल की आठ गाड़ियों, एक ब्रीदिंग फायर टेंडर और दो क्विक रिस्पांस वाहनों की मदद से सुबह 10:30 बजे आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद इमारत में कूलिंग की प्रक्रिया जारी रही।