कलाकारों का इस्तेमाल सिर्फ प्रचार के लिए नहीं करती भाजपा : तिवारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कलाकारों या समाजसेवा के अन्य क्षेत्र से जुड़े पार्टी समर्थकों का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए नहीं करती है। विगत दिल्ली नगर निगम चुनाव में सूफी गायक हंसराज हंस और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने जमकर पसीना बहाया था। पार्टी ने उनकी काबिलियत का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए न करके संसद में अपने क्षेत्र की जनता का आवज बुलंद करने का मौका दिया है। आने वाले दिनों में भी पार्टी उत्सुक कलाकारों को राजनीति के जरिए समाजसेवा का अवसर देगी। यह कहना था उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का। वो रविवार को अपने आवास पर भाजपा प्रचारक व लोक गायिका सपना चौधरी के साथ आयोजित चाय-लस्सी पर चर्चा कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब थे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कलाकारों या समाजसेवा के अन्य क्षेत्र से जुड़े पार्टी समर्थकों का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए नहीं करती है। दिल्ली नगर निगमों के चुनाव में सूफी गायक हंसराज हंस और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने जमकर पसीना बहाया था। पार्टी ने उनकी काबिलियत का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए न करके संसद में अपने क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करने का मौका दिया है। आने वाले दिनों में भी पार्टी उत्सुक कलाकारों को राजनीति के जरिये समाजसेवा का अवसर देगी। यह कहना था उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का। वो रविवार को अपने आवास पर भाजपा प्रचारक व लोक गायिका सपना चौधरी के साथ आयोजित 'चाय-लस्सी पर चर्चा' कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब थे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में दिल्ली की जनता के बीच भाजपा की आवाज बनकर पहुंचने वालीं लोक गायिका का सम्मान भी इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब अगला पड़ाव दिल्ली विधानसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा पर जैसा भरोसा जताया है वैसा ही समर्थन विधानसभा चुनाव में भी मिले इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का लक्ष्य विधानसभा चुनाव में साठ से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाना है।
लोक गायिका सपना चौधरी ने भी कहा कि भाजपा उनके लिए परिवार और राष्ट्र की तरह है। जहां उन्हें स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने और जनता तक पहुंचने का अवसर मिलता है। आने वाले दिनों में इस परिवार में उनकी क्या भूमिका रहेगी यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि कलाकार या राजनेता की किस्मत का सितारा जनता के प्यार से ही बुलंद रहता है। इस चुनाव में लोगों के बीच जाने का अवसर मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान दिल्ली के कई क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं और मौजूदा प्रदेश सरकार के रवैये से अवगत हुई हूं, जिसे विधानसभा चुनाव में भी आम जनता के बीच लेकर जाऊंगी।