विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन हार्ड बॉल: FBI की एंट्री के बाद दिल्ली पुलिस सख्त; लॉरेंस, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा समेत 37 गैंगस्टर्स पर सख्ती

Published: Sat, 11 Jul 2026 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:06 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' शुरू किया है, जिसमें ...और पढ़ें

विदेश में बैठे वे गैंग्स्टर जो भारत में आपराधिक गतिविधियों की साजिश रच रहे हैं, उन पर गिरेगी कानून की गाज। एआई इमेज

विदेश में बैठे वे गैंग्स्टर जो भारत में आपराधिक गतिविधियों की साजिश रच रहे हैं, उन पर गिरेगी कानून की गाज। एआई इमेज

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' शुरू किया।

  2. एफबीआई ने 37 गैंगस्टरों पर आरोप पत्र दायर किया।

  3. लॉरेंस, गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा।

राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान आदि राज्यों में तेजी से पैर पसार रहे अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन हार्ड बाॅल' नाम से कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने को मजबूर कर दिया

दरअसल, पिछले एक दशक से विदेश की धरती से गैंगस्टरों ने जिस तरह से भारत में रंगदारी रैकेट, हत्या और सुपारी किलिंग जैसे धंधे को अंजाम दे रहे हैं और विदेश में भी गैंगवाॅर में हत्या जैसी वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इस तरह के बढ़ते मामले ने अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को भी कार्रवाई करने को मजबूर कर दिया है।

रेड काॅर्नर नोटिस और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज

इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस, गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क (फाइनेंसर, शूटर और मददगार) को पूरी तरह तबाह करने का निर्णय किया है, जो जेल में बंद हैं, उनपर मकोका और यूएपीए जैसे कड़े कानून लगाकर कोर्ट में सख्त पैरवी की जा रही है, ताकि उन्हें जमानत न मिल सके। गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा जैसे भगोड़ों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रेड काॅर्नर नोटिस और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

चौतरफा कार्रवाई करने का निर्णय किया

अमेरिका में एफबीआई द्वारा लाॅरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, जग्गू भगवान पुरिया और रोहित गोदारा समेत 37 गैंगस्टरों के खिलाफ संघीय आरोप पत्र दायर करने के बाद स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच समेत जिला पुलिस ने लाॅरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, जग्गू भगवान पुरिया और रोहित गोदारा जैसे गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली में दर्ज मामलों की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तैयार की है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस इन गैंगस्टरों को कोर्ट से लेकर जेल तक और विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भारत लाने के लिए चौतरफा कार्रवाई करने का निर्णय किया है।

एफबीआई से 4 गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट साझा की

एफबीआई से दिल्ली पुलिस ने जिन चार गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट साझा की है उनमें साबरमती जेल में बंद लाॅरेंस के बारे में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने उसपर शिकंजा कसा हुआ है। स्पेशल सेल और द्वारका जिला के 10 मामलों में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है, एक मामले में उसे गिरफ्तार किया जाना है। सेल ने उसपर 2021 में मकोका और 2022 में यूएपीए भी लगा दिया था। आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और जालसाजी के इसपर कई मामले दर्ज हैं। 2024 में द्वारका नार्थ थाने में दर्ज रंगदारी और धमकी के एक नए मामले में उसे गिरफ्तार किया जाना है।

2021 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये वह विदेश भागा

लाॅरेंस का करीबी विदेश में छिपा गोल्डी बराड़ दिल्ली पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड है। स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को कुल छह मामलों में इसकी तलाश है। 2021 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये वह विदेश भाग गया था। इसी साल छावला, मोहन गार्डन और फतेहपुर बेरी इलाकों में कारोबारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने, धमकी देने और जानलेवा हमला करने के मामले में उसकी तलाश है।

2021 में मकाेका व 2022 में यूएपीए लगाया

रोहित गोदारा भी भगोड़ा है। राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में आतंक का पर्याय बन चुका रोहित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। नाॅर्थ, रोहिणी, द्वारका और शाहदरा जिला पुलिस को उसकी तलाश है।

वह सात मामले में वांटेड है, जिनमें 2022 का फर्जी पासपोर्ट और विस्फोटक एक्ट, शाहीन बाग, कश्मीरी गेट, नाॅर्थ रोहिणी, शाहदरा और छावला थानों में संगठित अपराध और रंगदारी के लिए फायरिंग करवाने के मामले शामिल हैं।

सेल ने इसपर ड्रग्स तस्करी का भी केस दर्ज है। जग्गू भगवान पुरिया दिल्ली की जेल में है। स्पेशल सेल ने इसके खिलाफ 2021 में मकाेका व 2022 में यूएपीए लगा दिया था।

यह भी पढ़ें- अभी भारत की जेल में ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई, निज्जर हत्याकांड में FBI की चार्जशीट के बावजूद क्यों नहीं होगा प्रत्यर्पण?

यह भी पढ़ें- गणित का टीचर निकला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'रेकी मास्टर', 10 करोड़ की रंगदारी मामले में गिरफ्तार; बच्चों को मारने की दी थी धमकी

यह भी पढ़ें- अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई गैंग चला रहे गैंगस्टर रणदीप मलिक की मां की संपत्ति पर चला बुलडोजर; जींद प्रशासन का बड़ा एक्शन