विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के वरिष्‍ठ नागरिकों को दिया जाएगा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का प्रशिक्षण

Published: Sat, 18 Oct 2025 01:56 PM (IST)

दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए 19 अक्टूबर को एक वेबिनार का आयोजन किया जा ...और पढ़ें

दिल्ली के वरिष्‍ठ नागरिकों को दिया जाएगा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का प्रशिक्षण।

दिल्ली के वरिष्‍ठ नागरिकों को दिया जाएगा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का प्रशिक्षण।

HighLights

  1. दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रशिक्षण।

  2. ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके।

  3. गूगल का डिजीकवच कार्यक्रम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी' अभियान के तहत दिल्ली के वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए 19 अक्टूबर (रविवार) को एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार गूगल अपने प्रतिष्ठित 'डिजीकवच' कार्यक्रम के अंतर्गत दैनिक जागरण और विश्‍वास न्‍यूज के सहयोग से कर रहा है।

आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी अधिकतर वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाते हैं। लोगों को इस कार्यक्रम में इनसे बचने के तरीके बताए जाने के साथ ही स्कैम्स के प्रकार के बारे में भी बताया जाता है।

वेबिनार में डिजिटल सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए विश्‍वास न्‍यूज के एक्सपर्ट लोगों को इस बारे में टिप्स देंगे। रविवार को होने वाले ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में वेल बींग फाउंडेशन भी सहयोग कर रही है।

20 राज्‍यों के 30 शहरों में दिया जा रहा प्रशिक्षण 

'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी' अभियान के तहत जागरण डिजिटल और विश्‍वास न्‍यूज की टीमें देशभर में सेमिनार और वेबिनार के माध्‍यम से ट्रेनिंग दे रही है। इसके तहत देश के 20 राज्‍यों के 30 शहरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

दिल्‍ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड जैसे 20 राज्‍यों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसमें लोगों को ऑनलाइन स्कैम को पहचानने और उससे बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गूगल का ‘डिजीकवच’ अभियान भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ा रहा है। इस अभियान का लक्ष्‍य लोगों को फ्रॉड और स्‍कैम के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: https://www.jagran.com/digikavach

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।