Move to Jagran APP

विवेक विहार में कैब चालक को पीटा

जासं, पूर्वी दिल्ली : विवेक विहार इलाके में भी रोडरेज का मामला सामने आया। यहां कैब चालक संत

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 12:00 AM (IST)
विवेक विहार में कैब चालक को पीटा
विवेक विहार में कैब चालक को पीटा

जासं, पूर्वी दिल्ली : विवेक विहार इलाके में भी रोडरेज का मामला सामने आया। यहां कैब चालक संतोष कुमार पाडेय की पिटाई के साथ आरोपितों ने उनकी वैगन आर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने चार लोगों केखिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संतोष ने बताया कि वह बुधवार रात विवेक विहार इलाके में सीएनजी पंप से निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आइ-10 कार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार से निकले 50 साल के एक शख्स ने पिटाई शुरू कर दी। बाद में उसी कार से तीन अन्य लोग निकले और उन्होंने भी वार किया। आखिरकार, उन्होंने विवेक विहार थाने पहुंचकर अपनी जान बचाई। हालांकि, जब तक पुलिस मौकेपर पहुंचती, संतोष की कार के शीशे तोड़कर आरोपित फरार हो चुके थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.