बलिदानियों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए: गोपाल राय
ब्यूरोनई दिल्ली सीमा पर चीन के भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को देशव्यापी आक्रोश प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चीन की हरकत की कड़ी निदा दी। पार्टी ने बिहार उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश में प्रदर्शन किया और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री और पार्टी प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह प्रदर्शन किया। पार्टी मुख्यालय पर किए गए आक्रोश प्रदर्शन में गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार चीन की धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। हम केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आशंका जताई कि चीन के भारतीय सैनिकों पर किए हमले के मामले में केंद्र सरकार असली बात छिपा रही है। इस दौरान
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :
चीन के हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को देशव्यापी आक्रोश प्रदर्शन किया। पार्टी मुख्यालय पर किए गए प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह प्रदर्शन किया। गोपाल राय ने कहा कि सीमा पर बलिदान देने वालों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
पार्टी ने बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश में प्रदर्शन किया और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राय ने कहा कि केंद्र सरकार चीन की धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सब लोग केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। असली बात छिपा रही है केंद्र सरकार
राय ने आशंका जताई कि चीन के भारतीय सैनिकों पर किए हमले के मामले में केंद्र सरकार असली बात छिपा रही है। राय ने कहा कि चीन ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया, उसमें वीर जवानों का बलिदान हुआ है। इसके खिलाफ केंद्र सरकार चीन के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि देश की सीमाओं के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं हुई है और कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा लग रहा है कि असली बात छिपाई जा रही है। क्योंकि चीन ने अगर हस्तक्षेप नहीं किया, तो हमारे जवानों का बलिदान कैसे हुआ और 73 जवान घायल क्यों हुए और चीन ने 10 लोगों को बंधक कैसे बना लिया। हमारी सैन्य वार्ता किस लिए टल गई है।