एलबीएस में तीमारदार ने नर्स को जड़ा थप्पड़, हड़ताल
खिचड़ीपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (एलबीएस) में बृहस्पतिवार तड़के एक बेड पर दो मरीजों को लिटाने पर विवाद हो गया। गुस्से में मरीज के तीमारदार ने गुस्से को थप्पड़ जड़ दिया, इससे गुस्साई नर्सो ने अस्पताल में हड़ताल कर दी। इस दौरान नर्सो ने अस्पताल प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नर्सो ने कहा कि दोषी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने के बाद ही अपना हड़ताल वापस लेंगी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद शाम में हड़ताल खत्म कर काम पर लौटीं।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: खिचड़ीपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (एलबीएस) में बृहस्पतिवार तड़के एक बेड पर दो मरीजों को लिटाने पर विवाद हो गया। गुस्से में मरीज के तीमारदार ने गुस्से को थप्पड़ जड़ दिया, इससे गुस्साई नर्सो ने अस्पताल में हड़ताल कर दी।
इस दौरान नर्सो ने अस्पताल प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नर्सो ने कहा कि दोषी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने के बाद ही अपना हड़ताल वापस लेंगी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद शाम में हड़ताल खत्म कर काम पर लौटीं।
अस्पताल के आपातकालीन विभाग ऑपरेशन थिएटर में बृहस्पतिवार को तीन बजे एक महिला ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला को जच्चा बच्चा वार्ड ले जाया गया। वार्ड में मौजूद नर्स उस महिला को उस बेड पर लिटाने लगी, जहां पहले से एक मरीज थी। इस पर मरीज के तीमारदारों ने एतराज जताया। काफी कहासुनी के बाद महिला की सास ने नर्स को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद नर्सो ने हड़ताल कर दी।
नर्स यूनियन के अध्यक्ष सुनिल शर्मा ने कहा कि यह अस्पताल सौ बेड वाला है, इसके बाद भी यहां पर क्षमता से दोगुना मरीजों को भर्ती किया जाता है। मरीजों की संख्या अधिक होने पर एक बेड पर दो मरीजों को लिटाना पड़ता है। इस बात को लेकर अक्सर तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच तनातनी की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को अस्पताल में सुरक्षा-व्यवस्था बेहतर करने को लेकर पत्र लिख चुके हैं, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस घटना के बाद उन्होंने जिले के पुलिस उपायुक्त के साथ बैठक की है, सभी विभागों में पैनिक बटन लगाएं जाएंगे।