त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे ने बढ़ाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
उत्तर रेलवे ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के फेरों में 30% ...और पढ़ें
-1792672580082_m.webp)
HighLights
उत्तर रेलवे ने त्योहारों के लिए 30% अधिक ट्रेन फेरे बढ़ाए।
कुल 6,200 से अधिक विशेष ट्रेन फेरे संचालित होंगे इस साल।
यात्रियों की आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का लक्ष्य।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि सभी यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे ने फेरों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 6,200 से अधिक फेरे (Trips) संचालित करने की योजना बनाई है।
पिछले वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे (Trips) संचालित किए गए थे। इस वर्ष 42 नई ट्रेनों को नियमित (Regularised) किया गया है, जो इस दौरान 2,600 फेरे लगाएंगी। अभी 3,600 फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
उत्तर रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा जो कि यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। ये ट्रेने दिल्ली – पटना वंदे भारत, शकूरबस्ती – दरभंगा, माता वैष्णो देवी – वाराणसी, चंडीगढ़- पटना, आनंद विहार – पाटलीपुत्र, नई दिल्ली – हावड़ा , कोलकतता – योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर – बरोनी, नई दिल्ली दानापुर, दिल्ली – कामाख्या, दिल्ली –गया , अमृतसर – जयनगर, जैसे रूट्स पर चलेंगी।
