Move to Jagran APP

देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : गौतम गंभीर

सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि शहर से लेकर गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो इन्हें बेहतर साधन उपलब्ध कराने की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 10:06 PM (IST)
देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : गौतम गंभीर
देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : गौतम गंभीर

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि शहर से लेकर गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो इन्हें बेहतर साधन उपलब्ध कराने की। बच्चों को सुविधाएं समय पर मिल जाएं तो हर घर से देश का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभाएं निकल सकती हैं। मुझे अपने कैरियर में खेल से संबंधित किसी कमी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन मेरे साथ ऐसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे जिन्हें संसाधनों की कमी की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है ऐसी प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय खेल का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में त्रिलोकपुरी ब्लाक-9 स्थित निगम के आंबेडकर खेल परिसर में एस्ट्रो टर्फ फुटबाल मैदान तैयार किया गया है। इस मैदान में बच्चों को फुटबाल का निश्शुल्क प्रशिक्षण मिलेगा।

एस्ट्रो टर्फ फुटबाल मैदान का उद्घाटन करते हुए सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि त्रिलोकपुरी को राज्य सरकार द्वारा हमेशा नजरअंदाज किया गया है। जिन कालोनियों का राज्य सरकार नजरअंदाज करती आ रही है उन कालोनियों को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। त्रिलोकपुरी में तैयार फुटबाल मैदान से क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। बच्चे इस खेल से जुडे़ेंगे और प्रशिक्षण लेकर खेल जगत में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम विषम आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है। बावजूद इसके वह अपने समिति संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए पूर्वी दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

इस मैदान की लंबाई 130 फीट व चौड़ाई 65 फीट है। इसमें 150 वाट की 24 एलईडी लाइट के छह खंभे लगाए गए है। साथ ही पहिये लगे दो फुटबाल गोल पोस्ट भी लगाए गए हैं जिससे आसानी से इधर-उधर किया जा सके। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मयूर विहार जिलाध्यक्ष विनोद बछेती ने की। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सामुदायिक सेवा समिति के अध्यक्ष गोविद अग्रवाल, पूर्व महापौर, बिपिन बिहारी सिंह, पार्षद राजीव चौधरी, भावना मलिक, किरण वैद्य, शशि चांदना, शाहदरा जिलाध्यक्ष राम किशोर शर्मा आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.