दिल्ली के निहाल विहार में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, एक आरोपित गिरफ्तार और बाकी फरार; परिजनों ने मांगा न्याय
दिल्ली के निहाल विहार में चाकू घोंपे जाने से घायल 34 वर्षीय संदीप की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत ...और पढ़ें

HighLights
निहाल विहार में चाकूबाजी से 34 वर्षीय संदीप की मौत।
महाराजा अग्रसेन अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु।
परिजनों ने सभी फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
मुकेश ठाकुर, नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में चाकू घोंपे जाने से घायल 34 वर्षीय संदीप की महाराजा अग्रसेन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शव के पोस्टमार्टम के लिए परिजन संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में सिर्फ एक आरोपित को पकड़ा है, जबकि अन्य आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसको लेकर परिजनों में भारी नाराजगी है। वे मामले में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
