इंजीनियर युवराज मौत मामले का NGT ने लिया संज्ञान, नोएडा प्राधिकरण समेत इन विभागों से मांगा जवाब
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नोएडा के सेक्टर-150 में जलभराव वाली खाई में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दुखद ...और पढ़ें

नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-150 के व्यावसायिक परिसर में जलभराव वाली खाई में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दुखद मृत्यु की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जवाब मांगा है।
एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश प्रधान सचिव (पर्यावरण), गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी को मामले में प्रतिवादी बनाते हुए 10 अप्रैल 2026 को निर्धारित अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पहले हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।
