विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों में बिहार जाना होगा आसान, नई दिल्ली से सुपौल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; रूट और टाइम टेबल जारी

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:16 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-सुपौल के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा ...और पढ़ें

रेलवे की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन। फोटो: सांकेतिक

रेलवे की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. नई दिल्ली-सुपौल के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलेगी

  2. यह ट्रेन अक्टूबर-नवंबर में बिहार-यूपी के लिए उपलब्ध

  3. वातानुकूलित, शयनयान और साधारण कोच में बुकिंग शुरू

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-सुपौल के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर में चलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में सुविधा होगी।

एक अक्टूबर से चलेगी त्योहार विशेष

नई दिल्ली-सुपौल त्योहार विशेष ट्रेन 04072/04071 एक अक्टूबर से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात 9:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।

वापसी में सुपौल से यह विशेष ट्रेन तीन अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। सुपौल से ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन ठहराव

रास्ते में ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा रेलवे स्टेशनों पर होगा।

एसी, शयनयान और साधारण कोच

त्योहार विशेष ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। इससे त्योहार के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई-गुजरात से पूर्वांचल, बिहार और झारखंड आने वाली प्रमुख ट्रेनें त्‍योहार में हो गईं फुल