विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET-UG पेपर लीक मामले में टला आदेश, कोर्ट ने 12 अगस्त तक बढ़ाई आरोपियों की न्यायिक हिरासत

Published: Mon, 10 Aug 2026 12:22 PM (IST)

NEET-UG पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश 12 अगस्त तक ...और पढ़ें

राउज एवेन्यू कोर्ट। जागरण

राउज एवेन्यू कोर्ट। जागरण

HighLights

  1. नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सुनवाई टली।

  2. कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई।

  3. पॉलीग्राफ टेस्ट की अर्जी खारिज हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश टाल दिया है। अब अदालत इस मामले में 12 अगस्त को संज्ञान लेने का फैसला सुनाएगी।

वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 अगस्त तक बढ़ा दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, सभी आरोपियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ की जाएगी।

अर्जी को खारिज किया

कोर्ट ने मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उनके पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।

पहले 10 अगस्त तक बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत

इससे पहले राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बीते गुरुवार को इस मामले में सभी 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें- नीट-यूजी पेपर लीक में बड़ा खुलासा, ट्यूशन शिक्षकों ने रची पूरी साजिश

फास्ट ट्रैक गठित होने से यह मामला राउज एवेन्यू में ही न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत में चल रहा था। फास्ट ट्रैक गठित होने पर मामला विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बलिगा के पास आ गया। उनके स्थानांतरण के बाद अजय गुप्ता को फास्ट ट्रैक कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।