NEET-UG पेपर लीक केस: 14 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट, राउज एवेन्यू कोर्ट 18 नवंबर को सुनाएगा फैसला
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 18 नवंबर को आरोप तय करने पर अपना फैसला सुनाएगा। सीबीआई ने ...और पढ़ें

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट। (AI-Image)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट 18 नवंबर को आरोप तय करने पर अपना फैसला सुनाएगा। अदालत ने मामले से जुड़ी सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बहुचर्चित मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कुल 14 आरोपितों को नामजद किया है।
जांच एजेंसी सीबीआई ने जुलाई 2026 में 13 आरोपितों के खिलाफ अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामले की आगे की जांच में 14वें आरोपित शेषराव बजरंग सूर्यवंशी की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) कोर्ट में पेश किया गया।
मई ंमें सीबीआइ ने दर्ज किया था केस
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्त 2026 में सीबीआइ की मुख्य चार्जशीट पर संज्ञान लेकर सुनवाई आगे बढ़ाई थी। गौरतलब है कि नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोपों की गहराई से जांच करने के लिए सीबीआइ ने मई 2026 में औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया था।
अब 18 नवंबर को कोर्ट के फैसले से यह तय होगा कि सभी 14 आरोपितों पर किन धाराओं के तहत कानूनी मुकदमा चलाया जाएगा।
