विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैंगस्टर ने पत्नी और नवजात बच्चों की सेहत का हवाला देकर मांगी जमानत, नीरज बवाना की याचिका पर दिल्ली HC सख्त

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:59 PM (IST)

गैंगस्टर नीरज बवाना ने नवजात बच्चों और पत्नी की सेहत का हवाला देकर अंतरिम जमानत मांगी है। दिल्ली हाई कोर्ट ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट में गैंगस्टर नीरज बवाना ने नवजात बच्चे की सेहत और अपनी पत्नी की मदद के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की है।

दिल्ली हाई कोर्ट में गैंगस्टर नीरज बवाना ने नवजात बच्चे की सेहत और अपनी पत्नी की मदद के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की है।

HighLights

  1. नीरज बवाना ने नवजात बच्चों की सेहत पर मांगी जमानत।

  2. दिल्ली हाई कोर्ट ने मेडिकल दस्तावेजों की जांच का आदेश दिया।

  3. पुलिस और जेल प्रशासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अंतरिम जमानत की मांग वाली गैंग्सटर नीरज बवाना की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नवजात बच्चों और पत्नी के मेडिकल दस्तावेज की जांच करने का दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है। नीरज ने नवजात बच्चे की सेहत और अपनी पत्नी की मदद के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की है।

अदालत ने जेल प्रशासन से मेडिकल दस्तावेज की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले पर अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। इससे पहले अदालत ने नीरज बवाना को अस्पताल में भर्ती अपने दो बच्चों से मिलने के लिए छह घंटे की अनुमति दी थी। बच्चों का जन्म 14 अगस्त को हुआ था। नीरज की पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।