दिल्ली में पड़ोसी ने दांत से युवक का काट लिया गाल, जानिए- क्या थी वजह
बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शराब की बोतल चोरी करने के आरोप में पड़ोसी ने दांत से युवक के गाल को काट कर अलग कर दिया।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:05 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:05 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शराब की बोतल चोरी करने के आरोप में पड़ोसी ने दांत से युवक के गाल को काट कर अलग कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विजय गुप्ता किराड़ी इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। वे बृहस्पतिवार को कुछ पड़ोसियों के साथ शराब पी रहे थे। इसके बाद वे घर आ गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद पड़ोसी मंटू पहुंच गया और विजय पर शराब की बोतल चुराकर घर लाने का आरोप लगाने लगा। दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि झगड़े के दौरान मंटू ने विजय के गाल को दांत से काट लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें