विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

19 वर्षीय साली से धोखे से शादी कर महीनों किया रेप, जीजा की करतूत का यूं खुला राज

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 28 Sep 2017 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 08:18 AM (IST)

युवती के मुताबिक आरोपी जीजा उसे बहन की बीमारी के बहाने चंडीगढ़ लेकर पहुंचा और उसके साथ जबरन शादी कर ली।

19 वर्षीय साली से धोखे से शादी कर महीनों किया रेप, जीजा की करतूत का यूं खुला राज
19 वर्षीय साली से धोखे से शादी कर महीनों किया रेप, जीजा की करतूत का यूं खुला राज

फरीदाबाद (जेएनएन)। सूरजकुंड क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने जीजा पर उसे अगवा कर दुष्कर्म करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त को उसका जीजा दो साथियों को साथ लेकर घर पर आया था।

उसने युवती को बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। उसके इलाज के लिए दो लाख रुपयों की जरूरत है। युवती घर से 80 हजार रुपये और भाभी के जेवरात लेकर उसके साथ चली गई। आरोपी उसे चंडीगढ़ लेकर पहुंचा और उसके साथ शादी कर ली।

यह भी पढ़ेंः बेटी ने घर में घुसे चोर से ही बना लिया शारीरिक संबंध, जानिये इसके पीछे का राज

इसके बाद आरोपी लगातार उसे डरा धमकाकर उसके साथ साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

आरोप है कि जीजा के माता-पिता भी युवती के साथ मारपीट करते थे। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश शुरू कर दी है।