वीकेंड कर्फ्यू में रोकने पर कार सवार युवक ने पुलिस पर कर दी फायरिंग, आरोपित फरार
राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सीमापुरी इलाके में शनिवार रात एक युवक दो महिलाओं को कार में लेकर घूम रहा था। गश्त कर रही पुलिस टीम ने जब कफ्यरू पास मांगा तो उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी।
नई दिल्ली [शुजाउदीन]। राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सीमापुरी इलाके में शनिवार रात एक युवक दो महिलाओं को कार में लेकर घूम रहा था। गश्त कर रही पुलिस टीम ने जब कफ्यरू पास मांगा, तो उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। यह हाल तब है जब गणतंत्र दिवस बहुत करीब है और दिल्ली पुलिस सुरक्षा के लाख दावे करती घूम रही है।
करीब पांच राउंड गोलियां चलाने के बाद आरोपित कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की पहचान आदेश के रूप में की है, जिसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही आरोपित से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित घटना के समय नशे में था
पुलिस के अनुसार वीकेंड कफ्यरू का पालन करवाने के लिए सीमापुरी थाने की एक टीम शनिवार रात को गश्त कर रही थी, जब टीम गश्त करते हुए शनिवार रात एक बजे सीमापुरी गोलचक्कर के पास पहुंची, तो सड़क पर एक कार खड़ी मिली। उसमें एक युवक व दो महिलाएं सवार थीं।
उन्होंने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। पुलिस ने जब कार सवारों से वीकेंड कफ्यरू में घूमने की वजह पूछी तो वह बिगड़ने लगे। आरोप है कि जब कफ्यरू पास मांगा गया तो पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करने पर उतारू हो गया। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इतने में युवक ने पिस्टल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी।
जांच में आरोपित के मिले दो पते, पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस को जांच में आरोपित का नाम आदेश पता चला। पुलिस को उसके दो पते एक पटपड़गंज व दूसरा उत्तर प्रदेश के हापुड़ का मिला। देर रात उसकी गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसमें फिलहाल वह नशे के चलते फायरिंग करने की बात कह रहा है। हालांकि, पुलिस अब उससे बरामद हुई पिस्टल के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।