Move to Jagran APP

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, चेतावनी के बावजूद खादर खाली नहीं कर रहे लोग

Yamuna Water Level प्रशासन लगातार मुनादी करके खादर में रहने वाले लोगों को शिविरों में जाने की अपील कर रहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस से मांगी सहायता जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने उत्तर पूर्वी जिला पुलिस से खादर के क्षेत्र को खाली करवाने के लिए मदद मांगी है।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 07:44 AM (IST)
दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, चेतावनी के बावजूद खादर खाली नहीं कर रहे लोग
दिल्ली में खतरे के निशान को पार कर चुका है यमुना का जलस्तर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। यमुना नदी (Yamuna River) खतरे के निशान को पार कर चुकी है। प्रशासन जगह खाली करने की चेतावनी जारी कर चुका है। मुनादी करवाकर लोगों को खादर क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी खादर की झुग्गियों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर जाने को तैयार नहीं है।

loksabha election banner

उस्मानपुर की झुग्गियां पानी में डूबीं

शुक्रवार को जलस्तर बढ़ने से सोनिया विहार, शास्त्री पार्क, लोहा पुल, उस्मानपुर की झुग्गियां पानी में डूब गईं। लोग झुग्गियों से सामान निकालने में जुटे रहे। उस्मानपुर खादर में पार्किंग में कई वाहन डूब गए। खबर लिखे तक प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे रहे कि वह शिविरों में चले जाएं।

24 घंटे रखी जा रही यमुना के जलस्तर पर नजर 

प्रशासन के अधिकारी रात में भी यमुना के जलस्तर पर नजर बनाएं रखेंगे। उत्तर पूर्वी जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बीएसईएस, निगम समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस बार टेंट वाले शिविर नहीं बनाएं हैं।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, ट्रैफिक के लिए बंद हो सकता है पुराना लोहा पुल

खादर क्षेत्र खाली करने की चेतावनी जारी 

पक्के शिविर बनाकर उसमें प्रभावित व्यक्तियों के रहने का इंतजाम किया गया है। डीटीसी की बस से प्रभावित लोगों को शिविरों तक लेकर जाएं। शिविरों में पानी पीने के लिए सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर लोग खादर क्षेत्र को खाली नहीं करेंगे, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

जिलाधिकारी का कहना है कि लोग खादर के क्षेत्र को खाली करके अस्थायी शिविर में नहीं जा रहे हैं, किसी तरह पुलिस उन्हें शिविरों में भेजे। इसके साथ ही कहा जिला पुलिस उपायुक्त से कहा है कि पुलिसकर्मियों को खादर के किनारे तैनात करें, ताकि कोई व्यक्ति यमुना तक न पहुंचे।

यहां बनाए गए हैं अस्थायी शिविर

उत्तर पूर्वी जिला

1. उस्मानपुर स्थित सुदाय भवन केंद्र।

2. शास्त्री पार्क स्थित समुदाय भवन केंद्र।

3. श्रीराम कालोनी स्थित समुदाय भवन केंद्र।

4. सोनिया विहार नगर निगम विद्यालय।

5. आंबेडकर धर्मशाला, चौहान पट्टी।

6. पंचायत घर, बदरपुर खादर।

पूर्वी जिला

1. अक्षरधाम मंदिर के एनएच-नौ पर शिविर बनाएं गए हैं।

2.मयूर विहार फेज-एक के पास शिविर बनाएं हैं।

3. डीएनडी के पास पुश्ता रोड पर शिविर बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.