विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का जलस्तर देख अलर्ट मोड पर अफसर

Published: Mon, 11 Aug 2025 12:58 PM (IST)Updated: Mon, 11 Aug 2025 12:59 PM (IST)

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार ...और पढ़ें

यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान के करीब। जागरण
यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान के करीब। जागरण

HighLights

  1. यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब
  2. बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जारी किया अलर्ट
  3. बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी पुराने रेलवे पुल पर रविवार शाम 7 बजे 204.31 मीटर के स्तर पर पहुंच गई, जो 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर के करीब है। यह पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ की तैयारी के लिए एहतियाती उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बांध से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की अधिक मात्रा है।

दिल्ली में चेतावनी का निशान 204.5 मीटर पर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।