विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साक्षी मलिक ने महिला पुलिसकर्मी को मारी लात, बेहोश कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 28 May 2023 01:04 PM (GMT+05:30)

जंतर-मंतर पर WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ पहलवानों ने आज ...और पढ़ें

साक्षी मलिक ने महिला पुलिसकर्मी को मारी लात।
साक्षी मलिक ने महिला पुलिसकर्मी को मारी लात।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ पहलवानों ने आज नए संसद भवन की ओर मार्च करने का आह्वान करते हुए महिला सम्मान महापंचायत का ऐलान किया था। जिसको रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने खास बंदोबस्त  किए थे।

साक्षी की लात लगने चोटिल हुई महिला पुलिसकर्मी

वहीं, पहलवानों ने अपने समर्थकों के साथ नए संसद भवन की ओर मार्च शुरू किया तभी पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब जानकारी आ रही है कि महिला पहलवान साक्षी मलिक को हिरासत में लेते वक्त हाथापाई के दौरान पहलवान ने एक महिला पुलिस कर्मी के पेट में लात मार दी, जिससे वह चोटिल हो गई और पुलिसकर्मी बेहोश हो गई।

बताया जा रहा है कि लात लगने के बाद महिला पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।