धर्म छुपाकर शख्स ने महिला से सालों बनाए शारीरिक संबंध, यूं हुआ सच्चाई का पर्दाफाश
जब पीड़ित महिला न्याय मांगने उसके घर पहुंची तो उसके भाई ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।
By JP YadavEdited By: Published: Sun, 31 Dec 2017 12:12 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2018 08:04 AM (IST)
गाजियाबाद (जेएनएन)। साहिबाबाद के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विधवा के साथ एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी लंबे समय तक महिला के साथ रहकर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा और शादी का दबाव बनाने पर उसे छोड़कर फरार हो गया।
आरोप है कि जब पीड़ित महिला न्याय मांगने उसके घर पहुंची तो उसके भाई ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।
महिला का आरोप यह भी है कि व्यक्ति अपना धर्म छुपाकर उसे झांसा देता रहा जब वह उसके मेरठ स्थित गांव पहुंची तो उसके असली धर्म का पता चला।
महिला का आरोप यह भी है कि आरोपी ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें