रूस में भारतीय महिला के सामने शर्मनाक हरकत, विमान में ही यात्री करने लगा गंदा काम
पुरुष यात्री उड़ान में महिला के बगल में बैठा था और कथित रूप से उसने अपने पतलून को उतार दिया।
नई दिल्ली (जेएनएन)। एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि इस्तांबुल से एक विमान पर सवार उसके बगल में बैठे यात्री ने उसे देखकर गंदी हरकत की। इसके बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आइजीआइ) पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपित भी भारतीय है, लेकिन उसके पास रूस का पासपोर्ट है। हालांकि, बाद में उसे जमानत दे दी गई।
आइजीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक पुरुष यात्री उड़ान में महिला के बगल में बैठा था और कथित रूप से उसने अपने पतलून को उतार दिया और महिला के सामने गंदी हरकत करने लगा। जब महिला ने केबिन चालक दल से इसकी शिकायत की, तो आरोपित को दूसरी सीट पर स्थानांतरित कर दिया गया।
आइजीआइ पर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को इस घटना के बारे में सूचित किया गया। इसके बाद सीआइएसएफ ने विमान की लैंडिंग के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।