Move to Jagran APP

शादी के बाद सामने आया हैरान करने वाला सच, जानें- लड़की ने पति पर क्यों लगाया दुष्कर्म का आरोप

आरोप है कि विरोध के बावजूद सोनीपत के युवक से लड़की की जबरन शादी करा दी गई थी।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 19 Apr 2018 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 08:41 AM (IST)
शादी के बाद सामने आया हैरान करने वाला सच, जानें- लड़की ने पति पर क्यों लगाया दुष्कर्म का आरोप
शादी के बाद सामने आया हैरान करने वाला सच, जानें- लड़की ने पति पर क्यों लगाया दुष्कर्म का आरोप

सोनीपत (जेएनएन)। नाबालिग किशोरी ने परिजनों पर उसकी जबरदस्ती शादी करने व पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता पानीपत की रहने वाली है। पानीपत पुलिस की शिकायत पर सोनीपत की महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच की तो मामला सामने आया।

loksabha election banner

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मां सहित चार पर जबरन शादी करने व पति के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां ने 25 जुलाई, 2017 में उसके विरोध करने के बावजूद सोनीपत के युवक से उसकी जबरन शादी करा दी थी, जिसके बाद उसे ससुराल लाया गया।

यहां उसे एक निजी स्कूल में दाखिल करा दिया गया। उसने मामले से पानीपत प्रशासन को अवगत कराया था। पानीपत प्रशासन की टीम उसके परिजनों के पास गई तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने सिर्फ लड़की का रिश्ता कर रखा है।

किशोरी ने बताया कि उसकी जेठानी उसके स्कूल में आती थी और यहां से ससुराल ले जाती थी। जिस युवक से उसकी शादी हुई थी, उसने कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इससे तंग आकर उसने पानीपत प्रशासन को फिर से अवगत कराया था।

पानीपत प्रशासन ने मामला सोनीपत का होने के चलते यहां सौंप दिया था।  जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी भानू गौड़ ने जब इसकी जांच की तो लड़की की शादी किए जाने की बात सामने आई, जिसमें उनके हाथ शादी के फोटोग्राफ भी लगे।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा। साथ ही लड़की को बालग्राम राई में भिजवा दिया। अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पति, जेठ, जेठानी व लड़की की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फरीदाबाद में छह साल की बच्ची से नशेड़ी ने किया दुष्कर्म

वहीं, फरीदाबाद के सारन क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 9 बजे घर से बिस्कुट लेने निकली छह साल की बच्ची को एक नशेड़ी खंडहर में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया है।  बच्ची की मां नहीं है, वह यहां अपनी दादी के साथ रहती है। रात करीब 9 बजे दादी ने रुपये देकर उसे घर के पास दुकान से बिस्कुट लाने भेजा था।

रास्ते में एक खंडहर में बैठकर शराब पी रहे नशेड़ी ने बच्ची को अकेला पाकर अंदर खींच लिया और दुष्कर्म किया। जब बच्ची काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो दादी उसे ढूंढने घर से निकली। तभी बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकले। उन्होंने खंड़हर में बच्ची को लहूलुहान अवस्था में पाया।

आरोपित वहीं मौजूद था। लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार खंडहर में राजेश के अलावा दो और भी लोग मौजूद थे। वे भीड़ देखकर भाग गए थे। बच्ची ने केवल राजेश द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात पुलिस को बताई है।

इस मामले से गुस्साए लोगों ने रात में ही बादशाह खान अस्पताल में हंगामा किया। बुधवार को लोग बीके चौक पर बैठ गए और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.