Move to Jagran APP

बुराड़ी इलाके से फिर आई बुरी खबर: महिला से उसके घर में सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में एक प्रापर्टी डीलर और उसके साथी ने 30 वर्षीय महिला के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत ही नहीं सुनी।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 11:32 AM (IST)
बुराड़ी इलाके से फिर आई बुरी खबर: महिला से उसके घर में सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
बुराड़ी इलाके से फिर आई बुरी खबर: महिला से उसके घर में सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में एक प्रापर्टी डीलर और उसके साथी ने 30 वर्षीय महिला के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग के हस्तक्षेप के बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ झड़ौदा में रहती है। उसके पति ने कुछ वर्ष पहले स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर लाल बाबू से प्लॉट खरीदा था। पीड़िता के पति को डीलर को प्लाट के बकाये 40 हजार रुपये देने थे। महिला का आरोप है कि गत आठ जून को जब उनके पति काम पर गए हुए थे। इसी दौरान रुपया मांगने के बहाने से प्रापर्टी डीलर उनके घर पर आया था। रुपये नहीं देने की स्थिति में उसने पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला के इनकार पर जबरन उसके साथ जबरदस्ती की। समाज के भय से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसी बीच 20 जून को लाल बाबू दोबारा अपने एक साथी के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और दोनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए थे।

वहीं, इस घटना की उन्होंने वीडियो भी बना ली थी। बाद में वीडियो सार्वजनिक करने के बहाने डीलर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। इस सदमे से महिला बीमार रहने लगी और हिम्मत जुटाकर गत दिनों घटना के बारे में अपने पति को बताया। पति की सलाह पर पीड़िता ने बुराड़ी थाने की झड़ौदा चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने महिला आयोग का सहारा लिया। आयोग के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.