Move to Jagran APP

कहने को तो महिला पार्क है लेकिन यहां जाने से घबराती हैं महिलाएं, आप भी जानें- क्यों

पार्क में सुबह शाम असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कहने को तो महिला पार्क है, लेकिन पार्क में महिलाओं से ज्यादा पुरुष बैठे रहते हैं और शराब पीते हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 08:07 PM (IST)
कहने को तो महिला पार्क है लेकिन यहां जाने से घबराती हैं महिलाएं, आप भी जानें- क्यों
कहने को तो महिला पार्क है लेकिन यहां जाने से घबराती हैं महिलाएं, आप भी जानें- क्यों

नई दिल्ली [जेएनएन]। यमुना विहार सी-ब्लॉक स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महिला पार्क में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण इसमें जाने से महिलाएं ही डर रही हैं। यह पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। हालत यह हैं कि महिलाएं तभी पार्क में जाती है, जब वे समूह में होती हैं। अकेली महिला की पार्क में जाने की हिम्मत नहीं होती।

loksabha election banner

नतीजा कुछ नहीं निकला

छेड़खानी से लेकर चेन झपटमारी की घटनाएं यहां आम हैं। पार्क के गेट के पास ही कई महिलाओं के साथ चेन झपटमारी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बारे में कई बार स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस और निगम के अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

असमाजिक तत्वों का जमावड़ा 

यहां की स्थानीय निवासी बबीता संगवान ने बताया कि पिछले काफी समय से पार्क में सुबह शाम असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कहने को तो महिला पार्क है, लेकिन पार्क में महिलाओं से ज्यादा पुरुष बैठे रहते हैं और शराब पीते हैं।

गश्त करती है पुलिस 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस हर रोज इलाके में गश्त करती है और पार्कों में भी जाती है।

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी हुई है

पार्क में 35 लाइट लगी हुई हैं, लेकिन जलती सिर्फ दो हैं। लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर पार्क में असमाजिक तत्व बैठे रहते हैं। कई बार तो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी हुई है। - सुनीता चौधरी, स्थानीय निवासी।

अकेली महिला पार्क में नहीं जा सकती

पार्क में सुरक्षा गार्ड ही नहीं हैं। पार्क में सुरक्षा व्यवस्था की हालत यह है कि शाम को घर का काम खत्म करके एक अकेली महिला पार्क में नहीं जा सकती। इसलिए कई महिलाओं को समूह में जाना पड़ता है। निगम और पुलिस को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। - रश्मि, स्थानीय निवासी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.