Move to Jagran APP

राजधानी में कोरोनावैक्सीन लेने में पुरूषों से पीछे हैं महिलाएं, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

कोरोना के कहर को थामने के लिए टीकाकरण का महाअभियान अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में करीब हर कालोनी से डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद टीकाकरण में पुरुषों से महिलाएं पिछड़ रही हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 12:52 PM (IST)
राजधानी में कोरोनावैक्सीन लेने में पुरूषों से पीछे हैं महिलाएं, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कोरोना के कहर को थामने के लिए टीकाकरण का महाअभियान अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना के कहर को थामने के लिए टीकाकरण का महाअभियान अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में करीब हर कालोनी से डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद टीकाकरण में पुरुषों से महिलाएं पिछड़ रही हैं। इससे पुरुषों की तुलना में महिलाओं को टीके की 15 लाख 93 हजार 261 डोज कम लगी हैं। महिला व पुरुषों की आबादी के अनुपात की यदि तुलना करें तो भी महिलाओं का टीकाकरण कम हुआ है। इसका कारण टीके के प्रति हिचकिचाहट व महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति कम सजग होना बताया जा रहा है।

loksabha election banner

डाक्टर कहते हैं कि बड़ी संख्या में महिलाएं अस्पताल जाने के लिए पुरुषों पर निर्भर हैं। यह भी महिलाओं के टीकाकरण में पिछड़ने की बड़ी वजह है। दिल्ली में अभी तक एक करोड़ छह लाख डोज से अधिक टीकाकरण हो चुका है। इसके तहत 61 लाख 39 हजार 955 डोज पुरुषों को लगे हैं, जबकि महिलाओं को 45 लाख 46 हजार 694 डोज लगे हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की आबादी 826 है। यदि इस लिहाज से देखें तो जितने पुरुषों को टीका लगा है, उस आधार पर 50 लाख 71 हजार से अधिक डोज महिलाओं को लगने चाहिए थे।

मौलाना आजाद मेडिकल कालेज की निदेशक प्रोफेसर डा. सुनीला गर्ग ने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में ही पुरुषों की तुलना में महिलाओं के टीकाकरण में करीब तीन करोड़ का अंतर है। इसका एक कारण महिलाओं में टीके के प्रति हिचकिचाहट अधिक होना भी है। इसके अलावा पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम नौकरीपेशा हैं। जिन लोगों को कामकाज से हर दिन बाहर निकलना है वे लोग ज्यादा टीका लगवा रहे हैं। ज्यादातर समय घर में रहने वाली महिलाओं में टीके के प्रति उत्साह कम है। ऐसे में जरूरी है कि पुरुष सदस्य आनलाइन एप्वाइंटमेंट लेते समय घर की महिलाओं के लिए भी स्लाट बुक कराएं और महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।

दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी

18 साल से अधिक उम्र के लोगों की कुल आबादी- 1,48,98,069

पुरुष- 81,58,180

महिला- 67,38,976

दिल्ली में रविवार दोपहर तक टीकाकरण के आंकड़े

कुल डोज टीकाकरण- 1,06,88,966

पुरुषों को लगी टीके की डोज- 61,39,955

महिलाओं को लगी टीके की खुराक- 45,46,694

अन्य- 2,317

पुरुषों व महिलाओं के टीकाकरण में अंतर- 15,93,261

पुरुषों को लगी टीके की डोज फीसद में- 57.44 फीसद

महिलाओं को लगी टीके की खुराक- 42.53 फीसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.