Delhi Crime News: स्मैक नहीं देने पर महिला की गला घोटकर की थी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
Delhi Crime News टेक्निकल सर्विलांस व स्थानीय सूत्रों की मदद से उत्तम नगर से दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुका है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रणहौला थाना क्षेत्र में स्मैक नहीं देने पर हुई प्रीति की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। आरोपित ने महिला के हाथ, पैर व मुंह कपड़े से बांधने के बाद गला घोटकर हत्या कर दी थी। घर से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी मिली थी। आरोपित के पास से महिला का मोबाइल बरामद हुआ है। इसपर पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिनेश नवंबर 2021 में जेल से जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 14 मई को रणहौला इलाके में महिला की हत्या की जानकारी मिली। छानबीन के दौरान पता चला कि प्रीति मोहन गार्डन इलाके में पिछले चार-पांच वर्ष से अकेले रह रही थी। पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद प्रीति के मोबाइल का सीडीआर निकालकर जांच की गई। पुलिस को पता चला कि महिला का फोन अभी भी चल रहा है। इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस व स्थानीय सूत्रों की मदद से उत्तम नगर से दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुका है। 11 मई को वह स्कूटी से अपने दोस्त के घर जा रहा था।
काली बस्ती के पास एक महिला ने उसे रोका और घर छोड़ने की गुहार लगाई। महिला ने उससे कहा कि वह मुसीबत में है और अगर वह घर छोड़ देगा तो उसे स्मैक देने के साथ ही किराए का एक कमरा भी दिला देगी। आरोपित ने उसे स्कूटी पर बिठाकर घर छोड़ा और स्मैक की मांग की।