विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime News: मानव तस्करी के मामले में वांछित आरोपी महिला 30 साल बाद गिरफ्तार, बार-बार बदल रही थी ठिकाना

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Abhi Malviya
Published: Tue, 10 Oct 2023 10:52 PM (IST)

Delhi Crime News शाहदरा थाना पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में 30 वर्षों से फरार चल रही एक महिला ...और पढ़ें

आरोपित महिला लगातार फरार चल रही थी।
आरोपित महिला लगातार फरार चल रही थी।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के बदायूं से किया गया गिरफ्तार
  2. आरोपित महिला लगातार फरार चल रही थी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Crime News: शाहदरा थाना पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में 30 वर्षों से फरार चल रही एक महिला को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बदायूं स्थित घिलोर गांव निवासी लोगाेना के रूप में हुई है। आरोपित पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रही थी।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि श्रीनिवासपुरी में वर्ष 1993 में 14 वर्षीय किशोरी का एक महिला ने अपहरण किया था। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपित महिला लगातार फरार चल रही थी।

कोर्ट ने किया था महिला को भगोड़ा घोषित

वर्ष 2000 में पटियाला कोर्ट ने आरोपित महिला को भगोड़ा घोषित कर दिया था। शाहदरा थाना पुलिस को आरोपित के बारे में गुप्त सूचना मिली।

यह भी पढ़ें- मानव तस्करी मामले पर झारखंड हाईकोर्ट गंभीर, जांच अधिकारी की कार्यशैली पर जताई नाराजगी; हटाने का दिया निर्देश

थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गजेंद्र कुमार व सचिन कुमार की टीम बनाई गई। टीम ने घिलोर गांव में छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। आरोपित अपनी सही पहचान छिपाकर वर्षों से अलग-अलग ठिकानों पर रह रही थी।

रिपोर्ट इनपुट- शुजाउद्दीन

यह भी पढ़ें- बिहार के इस इलाके में लगती है बेटियों की बोली, खरीद-फरोख्त के बाद उठती है डोली; UP से हरियाणा तक तस्करी का खेल