Move to Jagran APP

Delhi Crime: हल्दी पाउडर कहकर पार्सल में मंगाया जाता था गांजा, महिला गिरफ्तार

Delhi Crime News द्वारका जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने हल्दी पाउडर की आड़ में पार्सल के जरिए राजधानी में गांजा का खेप भेजने वाली एक महिला को मेघालय की राजधानी शिलांग से गिरफ्तार किया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:27 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:21 AM (IST)
Delhi Crime: हल्दी पाउडर कहकर पार्सल में मंगाया जाता था गांजा, महिला गिरफ्तार
मेघालय की राजधानी से महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली [गौतम कुमार मिश्रा]। द्वारका जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने हल्दी पाउडर की आड़ में पार्सल के जरिए राजधानी में गांजा का खेप भेजने वाली एक महिला को मेघालय की राजधानी शिलांग से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही महिला के साथियों को दिल्ली में गिरफ्तार कर चुकी थी और इनसे 43 किलो गांजा बरामद किया था। आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को इस महिला आरोपित के बारे में जानकारी मिली थी।

prime article banner

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पांच मई को वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने गांजा के साथ महावीर एंक्लेव निवासी तेजवर रावत को गिरफ्तार किया था। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने इसके चार साथियों को गिरफ्तार कर कुल 43 किलो गांजा बरामद कर लिया। जब पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की तो पता चला कि खेप को शिलांग की रहने वाली महिला रेडेलिन नोंगबेट ने कार्गो के जरिए भिजवाया था। पार्सल में हल्दी का पाउडर होने की बात कही थी। गांजे के एवज में पैसा महिला द्वारा बताए खाते में डाल दिए जाते थे।

पुलिस ने मोबाइल फोन और बैंक खाते में दर्ज विवरण के आधार पर आरोपित महिला को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गिरफ्तारी से बच रही थी। 19 सितंबर को महिला को शिलांग में पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी इसलिए उसने गांजा के कारोबार शुरू किया। जिन लोगों के साथ वह जुड़ी उन्हें हिंदी नहीं आती थी। ऐसे में शिलांग के तस्करों को इस महिला की जरूरत पड़ती थी। आरोपित महिला हिंदी समझने व बोलने में सक्षम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.