यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान के कद्दावर मंत्री के बेटे पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, दिल्ली में कई संगीन धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कद्दावर मंतरी के बेटे पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी जिला के सदर बाजार थाने में एक युवती ने रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने व ब्लैकमेलिंग आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को जयपुर के सवाई माधोपुर महिला थाने को भेज दिया है। आरोपित रोहित जोशी को जयपुर के हवामहल विधानसभा से कांग्रेस के विधायक महेश जोशी का बेटा बताया जा रहा है। महेश जोशी अशोक गहलोत सरकार में मंत्री भी हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपित रोहित जोशी जयपुर का रहने वाला है। मुस्लिम समुदाय की पीड़िता भी राजस्थान की रहने वाली है। फेसबुक के माध्यम से पिछले साल दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। रोहित ने युवती को बताया था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है। आठ जनवरी 2021 को वह रोहित व उसके एक दोस्त चंद्रशेखर के साथ सवाई माधोपुर गई थी। वहां चंद्रशेखर की मंगेतर मिली थी। वहां से वे लोग मंगेतर के घर गए। जहां रोहित ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। अगले दिन होश ओ पर युवती ने पाया कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं है।
रोहित उसी के साथ कमरे में सोया था। विरोध जताने पर रोहित ने उसे कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। जब वह रोने लगी तब रोहित ने उसे उसकी नग्न तस्वीरें दिखाई। इसपर वह डर गई कि कहीं विरोध करने पर रोहित उसकी फोटो वायरल न कर दे। रोहित के पिता पावरफुल हैं। राजस्थान सरकार में मंत्री है। रोहित ने उसे कहा कि राजस्थान पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। रोहित बातों बातों में उसे बताता था कि उसके पिता हिस्ट्रीशीटर हैं, माफिया से संबंध है। पारवफुल होने का धौंस देकर रोहित उसे जयपुर के होटल शिखा में लेजाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। वह जबरन उससे संबंध बनाता था और नौकरी छोड़ देने को कहता था। कई बार उसे दिल्ली में होटल में भी शारीरिक संबंध बनाया।
