यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: राजा भैया के तलाक के मामले में पत्नी भानवी सिंह ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, 17 अक्टूबर को अगली सुनवाई
भानवी सिंह ने अपने पति विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा दायर तलाक की याचिका पर बृहस्पतिवार को ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। भानवी सिंह ने अपने पति विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा दायर तलाक की याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना जवाब दाखिल किया। साथ ही उन्होंने ने एक अन्य अर्जी दाखिल करके तलाक के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजने की मांग की है।
छुट्टी पर न्यायाधीश
हालांकि, पारिवारिक अदालत की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता के छुट्टी पर होने के कारण बृहस्पतिवार को मामला 17 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।
रिपोर्ट इनपुट- रजनीश
