विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: राजौरी गार्डन में दूसरी लड़की से मिलने पर पत्नी हुई आग बबूला, पति पर चाकू से किया वार

By Gautam Kumar MishraEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 23 Jul 2023 02:39 PM (IST)

Delhi Crime पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने किसी और पर नहीं बल्कि अपने पति ...और पढ़ें

दूसरी लड़की से मिलने पर पत्नी हुई आग बबूला, चाकू से किया पति पर वार
दूसरी लड़की से मिलने पर पत्नी हुई आग बबूला, चाकू से किया पति पर वार

HighLights

  1. राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र का मामला
  2. पति का आरोप पत्नी उस पर हमेशा करती है शक
  3. पति का बायां हाथ हुआ घायल

पश्चिमी दिल्ली, जागरण संवाददाता।  राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने किसी और पर नहीं बल्कि अपने पति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पति ने पुलिस से अपनी जान की हिफाजत की गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसपर शक करती है। शक के कारण आए दिन झगड़े होते हैं। पुलिस ने घायल पति की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाने में दी गई लिखित शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि वह दुकानों में साफ-सफाई का काम करता है। 20 जुलाई को रोज की तरह दिन में करीब चार बजे जब वह काम के बाद अपने घर लौटा तो पत्नी उलझ पड़ी। पहले खाना खाने को लेकर विवाद होने लगे।

...जब किसी लड़की से मिलता हूं तो कहती है भला-बुरा

पीड़ित का कहना है कि वह जब भी किसी लड़की से मिलता है तो पत्नी उसे भला-बुरा कहती है। उसे उस पर शक होता है। 20 जुलाई को भी खाना खाने को लेकर शुरू हुए विवाद में पत्नी ने पति के चरित्र पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि वह दूसरी लड़कियों से हमेशा मिलता है।

पति ने जब इन आरोपों को विरोध किया तो बात बढ़ने लगी। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने रसोई में प्रयुक्त होने वाला चाकू उठाया और पति पर वार कर दिया। पति का बायां हाथ इसमें घायल हो गया। आनन-फानन में पति नजदीकी अस्पताल पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस के अनुसार चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि चाकू के वार से हुआ जख्म मामूली है। हालांकि जिस चाकू से वार किया गया है वह धारदार था। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।