Move to Jagran APP

जानिये- आधी रात को अचानक क्यों दौड़ी दिल्ली, शामिल थी 100 लड़कियां

कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में हुई दौड़ में तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल ने पहुंचकर दौड़ में शामिल लड़कियों का मनोबल बढ़ाया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:31 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:32 AM (IST)
जानिये- आधी रात को अचानक क्यों दौड़ी दिल्ली, शामिल थी 100 लड़कियां
जानिये- आधी रात को अचानक क्यों दौड़ी दिल्ली, शामिल थी 100 लड़कियां
नई दिल्ली (जेएनएन)। महिलाओं और लड़कियों में रात के वक्त राजधानी के सार्वजनिक स्थान पर जाने के डर को दूर करने के उद्देश्य से पिंकाथन औऱ दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार की आधी रात फियरलेस रन का आयोजन किया गया। कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में हुई दौड़ में करीब 100 लड़कियों ने हिस्सा लिया। 

नई दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हिम्मत एप सहित कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। पिंकाथन की पदाधिकारी श्वेता ने बताया कि लड़कियों की सोच में बदलाव लाना जरूरी है। तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल ने पहुंचकर दौड़ में शामिल लड़कियों का मनोबल बढ़ाया।

loksabha election banner

संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने कहा कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इससे लड़कियों और महिलाओं में रात के समय सुरक्षित होने की भावना जागृत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.