विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन बनेगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री? आज होगा एलान; इन 13 विधायकों के साथ एक सांसद का भी नाम शामिल

Published: Tue, 18 Feb 2025 10:31 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2025 12:22 AM (IST)

Delhi BJP MLAs Meeting दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान आज होगा। भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायक विधायक ...और पढ़ें

Delhi New CM: बुधवार को घोषित होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री। फाइल फोटो
Delhi New CM: बुधवार को घोषित होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सुबह तक नियुक्त होगा पर्यवेक्षक।
  2. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर एलजी से मिले भाजपा नेता।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी जानकारी बुधवार को मिल जाएगी। बुधवार शाम भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

बृहस्पतिवार दोपहर रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने उपराज्यपाल से भी मुलाकात की।

भाजपा विधायक दल की बैठक (Today BJP MLAs Meeting) के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने अभी तक कोई पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विधायक दल की बैठक के पहले पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व तरुण चुघ के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।

फोटो पीटीआई

उसके बाद प्रदेश कार्यालय में उनकी बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए। बैठक के बाद तावड़े, चुघ व सचदेवा उपराज्यपाल से जाकर मिले। चुघ ने कहा, उपराज्यपाल वीके सक्सेना तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने बताया, उपराज्यपाल के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi), पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, भाजपा पदाधिकारी व अन्य नेता, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, साधु संत, भाजपा कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारियों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट लोग शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पद के लिए इन नामों की है चर्चा

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, जम्मू कश्मीर व गोवा के सह प्रभारी आशीष सूद।

इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता, शिखा राय, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, रविंद्र इंद्राज, कैलाश गंगवाल और करनैल सिंह सैनी के नाम चर्चा में हैं। यदि किसी सांसद को यह दायित्व मिलता है तो मनोज तिवारी इस दौड़ में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे नहीं होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम, BJP ने 48 घंटे पहले लिया बड़ा फैसला