Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में बढ़ेगी थोड़ी गर्मी, कब होगी पहली मानसूनी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

शुक्रवार से आकाश साफ हो जाएगा। इससे तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी और शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसके बाद 26 जून से मौसम बदलेगा और 27 जून को दिल्ली के कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हो सकती है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 09:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 09:45 PM (IST)
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में बढ़ेगी  थोड़ी गर्मी, कब होगी पहली मानसूनी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा अपडेट
दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। राजधानी में पिछले दिनों प्री-मानसून की हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन, आंशिक बादल के बीच धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से गर्मी से राहत कम होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इसलिए गर्मी बढ़ेगी। लेकिन अगले सप्ताह सोमवार से मानसून सक्रिय होने से उस दिन दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। तब गर्मी से राहत भी मिलेगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। नजफगढ़ में तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 19 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान घटकर 30.7 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इससे गर्मी से काफी राहत मिली थी।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहने और दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। फिर भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार से आकाश साफ हो जाएगा। इससे तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी और शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसके बाद 26 जून से मौसम बदलेगा और 27 जून को दिल्ली के कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। सफर इंडिया के अनुसार अगले कुछ दिन तक हवा की गुणवत्ता ऐसी ही बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 139, फरीदाबाद का 116, गाजियाबाद का 158, ग्रेटर नोएडा का 182, गुरुग्राम का 128 व नोएडा का एयर इंडेक्स 125 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 128 था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.